Agra News: लालची बेटे ने यह ख्वाहिश पूरी करने के लिए पिता को दी दर्दनाक मौत,पुलिस भी रह गयी हैरान
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देनी वाली घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। फतेहाबाद थानाक्षेत्र के रहने वाले कर्मचारी की 22 नवंबर को हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके बेटे और साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोस्तों के साथ मिलकर की पिता की हत्या जानकारी के मुताबिक, रहन की मढैया थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद के रहने वाले राम प्रकाश पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी थे। वह 22 नवंबर को अपनी रिश्तेदारी में आया था। रात्रि में मृतक के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई। मृतक के दोस्त बबलू व जयकिशन राम प्रकाश को घर चलने की कहकर ले गए थे। रास्ते में मृतक के छोटे बेटे व बबलू ने गमछे से गला घोंटकर पिता की हत्या कर दी। शव को मीठपुरा गांव के पास ट्यूबवेल के पास खेत में फेंक दिया।

इस वजह से की हत्या
एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे ने बताया कि बेटे से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। बेटे श्रीओम ने बताया कि खर्चे के लिए जब भी पिता से पैसे मांगता था तो वह नहीं देते थे। तभी अपने तीन दोस्तों के साथ योजना बनाई। पिता की मौत के बाद जो नौकरी का पैसा, फंड आदि मिलेगा, उसमें से तीनों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
ऐसे हुई चारों की गिरफ्तारी
एसीपी आनंद कुमार ने बतारया कि इसमें एसओजी पूर्वी जॉन थाना फतेहाबाद पुलिस के अलावा सर्विलांस सेल को लगाया गया था। सोमवार सुबह पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि रहन की मढैया के राम प्रकाश की हत्या में शामिल उसका पुत्र व तीन अन्य साथी मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में शंकरपुर घाट पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम शंकरपुर घाट पर पहुंची। यहां पुलिस को देख चार युवक बाइक से भागने लगे। पुलिस टीम की ओर से घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछने पर नाम श्रीओम निवासी रहन की मढैया थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद, बबलू पुत्र जयप्रकाश निवासी सरकारी ट्यूबवेल के पास रामनगर थाना लाइनपार फिरोजाबाद, जय किशन , शंकर निवासी गढ़ी तिवारी की पुलिया थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया












Click it and Unblock the Notifications