बहू के जाने के बाद पति, सास-ससुर हुए मानसिक रोगी, दरवाजा तोड़कर निकाले गए
Agra news, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के अशोक नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अशोक नगर निवासी एक युवक की शादी 22 जनवरी को हुई थी। शादी के दो दिन बाद दुल्हन अपने मायके वापस लौट गई। दुल्हन के जाने के बाद पूरे परिवार ने अपने आपकों अंदर से बंद कर लिया। तीन दिन तक जब कोई नहीं दिखा तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

क्या है मामला
सूचना पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मां-बाप सहित बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मानसिक अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को अशोक नगर बाह के धीरज की शादी फिरोजाबाद की तनू के साथ हुई थी।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
8 जुलाई को लग्नोत्सव के दौरान धीरज की हालत बिगड़ी तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन 23 जनवरी को बाह पहुंची तनू ने परेशान होकर 24 जनवरी को परिजन बुला लिया और मायके चली गई। इधर, दो दिन से धीरज और उसके पिता सुरेश मिश्रा, मां ऊषा घर में बन्द थे। रविवार की रात घर से चीख पुकार की आवाजें आई तो पड़ोसियों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। दरवाजा अन्दर से बन्द था।

दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी बाह पर भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने तीनों को मानसिक हॉस्पीटल आगरा के लिए भेज दिया। शादी कराने वाली रिश्तेदार पुष्पा ने बताया कि परिजनों की हरकतों को देखकर ही तनू चली गई थी। मानसिक सन्तुलन बिगड़ने की वजह क्या रही, किसी को नहीं मालूम। वहीं, पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications