Vande Bharat Express: अब आगरा में वंदे भारत पर पथराव, कई खिड़कियों के शीशे टूटे
Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत पर एक बार फिर से पथराव किया गया है। इस पथराव में कई खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। पथराव के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।
गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन के बीच चलती है। मनिया और जादू स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसमें कोच सी-7 की सीट संख्या 13 और 14 की खिड़की का शीशा टूट गया। अचानक पथराव होने से यात्री सहम गए और अफरातफरी मच गई।

यात्री सीट छोड़कर भागे
पथराव के बाद यात्री सीट छोड़कर भागने लगे और दूसरे कोच की तरफ जाने लगे। हालांकि, गनीमत रही कि किसी यात्री को इस पथराव में चोट नहीं आई। बता दें कि इससे पहले भी देश के कई राज्यों में वंदे भारत पर पथराव किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications