डोनाल्ड ट्रंप को कराया था ताज का दीदार, अब कोरोना से जंग में यूं साथ दे रहे गाइड नितिन सिंह

आगरा। 24 फरवरी 2020 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने लिए उत्तर प्रदेश के आगरा आए थे। ट्रंप और उनकी पत्नी को ताजमहल का दीदार कराने के लिए गाइड नितिन सिंह को चुना गया था। ट्रंप और उनकी पत्नी को ताजमहल का दीदार करने के बाद रातोंरात सेलेब्रिटी बन चुके नितिन सिंह कोरोना काल में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। आगरा में नितिन ने प्रवासी मजदूरों की रोज मदद कर रहे हैं। नितिन कहते हैं कि इस कोरोना काल मे सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और किसी न किसी तरह से कोरोना से लड़ने के लिए मदद करनी चाहिए।

Recommended Video

    Donald Trump को Taj Mahal दिखाने वाला Tour guide Nitin ऐसे लड़ रहा है कोरोना से जंग | वनइंडिया हिंदी
    Nitin Singh who guided Trump at Taj Mahal in now play corona warriors role in agra

    मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं नितिन

    नितिन प्रवासी मजदूरों को उनको घर तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। नितिन प्रवासी मजदूरों को बस में बैठाने का जिम्मा संभाले हुए हैं। वह प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व समझाते हुए उन्हें बस में बैठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी भी प्रवासी मजदूर को दिक्कत न हो और वह सही बस में बैठ जाए ताकि वह अपने घर और परिवार तक पहुंच जाएं, इसलिए सुबह से लेकर शाम तक नितिन पुलिस और प्रशासन की इसी तरह से मदद में जुटे हुए हैं।

    क्या बोले नितिन सिंह?

    'न्यूज18 हिंदी' की खबर के मुताबिक, नितिन कहते हैं कि 'इस कोरोना काल मे सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और किसी न किसी तरह से कोरोना से लड़ने के लिए मदद करनी चाहिए। मैं एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं।' बता दें, लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इन मजदूरों की मदद के लिए तमाम लोग आगे आए हैं और मजदूरों को खाने-पीने का सामान भी बांट रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+