आगरा: लूट के बाद की मामा की हत्या, भांजा महिला मित्र सहित गिरफ्तार
आगरा। आगरा के ग्राम छलेसर क्षेत्र में 15 अगस्त को हुई एत्मादपुर निवासी शिशुपाल शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक शिशुपाल के भांजे विपिन ने ही लूट के इरादे से अपने मामा की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी भांजे विपिन ने अपनी महिला मित्र रीना के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और हत्याकांड के बाद दोनों नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।

15 अगस्त को बेसमेंट में पड़ा मिला था शव
दरअसल, थाना एत्मादपुर के छलेसर में एत्मादपुर निवासी सर्राफ शीशपाल शर्मा का शव 15 अगस्त को उनके मकान के बेसमेंट में पड़ा मिला था। जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक के भांजे विपिन और उसकी महिला साथी रीना को गिरफ्तार किया है। साथ ही विपिन के एक फरार साथी की पुलिस को तलाश है।

लूट के बाद की थी मामा की हत्या
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि विपिन ने अपने साथी रामगोपाल और महिला साथी रीना के साथ मिलकर अपने मामा शिशुपाल की लूट के बाद हत्या कर दी और मौके से सारा कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है और अब इन्हें जेल भेजने के बाद पुलिस इनके फरार साथी रामगोपाल की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications