आगरा में 11 ठिकानों पर छापेमारी कर आयकर विभाग ने जब्त किए 12 करोड़ रु.

ताजनगरी आगरा में 30 घंटे तक चली छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 12 करोड़ रुपए बरामद किए।

आगरा। नोटबंदी के बाद कालेधन पकड़े जाने का सिलसिला खतम ही नहीं हो रहा है। लगातार छापेमारी में आयकर विभाग नकदी, सोना-चांदी बरामद कर रहा है। ताजनगरी आगरा में पिछले 30 घंटे से चल रही आयकर विभाग की छापेमारी में 12 करोड़ सरेंडर किए गए हैं।

 income tax department

यकर विभाग द्वारा गुरूवार सुबह से शुरू की गई यह कार्रवाई शुक्रवार शाम छह बजे जाकर समाप्त हुई। इस दौरान 11 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। आयकर विभाग की टीम आगरा के साथ ही दिल्ली स्थित कार्यालय पर सर्च की कार्रवाई की गई। आयकर विभाग ने चौबे जी का पफाटक किनारी बाजार स्थित एसबी आॅरनामेंट पर कार्रवाई की, चांदनी चौक, दिल्ली स्थित एसबी आॅरनामेंट के कार्यालय में छापेमारी की गई। आयकर विभाग ने एसबी ऑर्नमेंट के चौबेजी का फाटक, किनारी बाजार, रघु आर्केड, संजय प्लेस, नेहरू नगर, सिटी स्टेशन रोड आदि के 9 ठिकानों पर एक साथ सर्च शुरू की।

आयकर विभाग ने अपने इन्वेस्टिगेशन विंग के दर्जन भर अधिकारियों द्वारा कराए गए सर्वे के बाद ये कार्रवाई की। दरअसल विभाग के पास सूचना पहुंची थी कि आगरा में 1000 और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद बडी मात्रा में सोना खरीदा गया है। इस सूचना के बाद विभाग ने जांच शुरू की। सारी जानकारी जुटाने के बाद हफ्ते भर तक आयकर विभाग के अधिकारियों जांच शुरू की और फिर एक साथ छापेमारी की और 30 घंटे तक लगातार छापेमारी के बाद 12 करोड़ रुपए सरेंडर करवा लिए। इसके अलावा आयकर विभाग ने इलाहाबाद के गोल्ड विक्रेता के यहां छापेमारी कर करीब 1.06 करोड़ रुपए का सोना और 20 लाख रुपए लॉकर से जब्त किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+