सांसद हरद्वार दुबे का दिल्ली में निधन, अचानक हुआ था हार्ट में दर्द, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे आगरा

आगरा से सोमवार को एक दुखद खबर सामने आई है। अपने 74वें जन्मदिन से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो गया है। अचानक तबियत ख़राब होने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं सांसद हरद्वार दुबे के परिवार को श्रद्धांजलि देने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी आगरा पहुंचे है।

फोर्टिस अस्पताल में हरद्वार दुबे का निधन
आपको बताते चलें कि आगरा की अजंता कॉलोनी निवासी राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे को दिल्ली स्थित आवास पर रविवार रात अचानक हार्ट में दर्द की शिकायत पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार सुबह 4.30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आगरा की राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व राज्यमंत्री दुबे दो बार विधायक भी रहे थे। उनके निधन पर बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है।

MP Hardwar Dubey died in Delhi due to sudden heart pain Deputy CM Brijesh Pathak reached Agra

सीएम ने जताया दुख, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे आगरा
वहीं राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!" उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री बृजेश पाठक राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर आगरा पहुंचे हैं।

MP Hardwar Dubey died in Delhi due to sudden heart pain Deputy CM Brijesh Pathak reached Agra

संगठन मंत्री से लेकर सांसद तक का लंबा राजनैतिक सफर
आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे ने एबीवीपी के संगठन मंत्री से लेकर सांसद तक का लंबा राजनैतिक सफर तय किया था। एक जुलाई 1949 को हुसैनाबाद बलिया उत्तर प्रदेश में जन्मे हरद्वार दुबे ने एबीवीपी के संगठन मंत्री के पद पर काम किया। 1989 में उन्होंने आगरा छावनी से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के क्रष्णवीर सिंह कौशल को हराकर आगरा छावनी से विधायक चुने गए। 1991 में वे दोबारा विधायक चुने गए। कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहे, इसके बाद उन्होंने 2005 में खेरागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ा और हार गए। 26 नवंबर 2020 को राज्यसभा सदस्य बन गए।

Recommended Video

    कांग्रेस के पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता का हुआ निधन राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

    वहीं हरद्वार दुबे के परिवार में पुत्र प्रांशु दुबे, पुत्रवधू उर्वशी, पुत्री डा कृत्या दुबे, दामाद डा शिवम और पौत्र दिव्यांश, पौत्री दिव्यांशी हैं। उनके भाई गामा दुबे भी वरिष्ठ भाजपा नेता हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+