MLC Election 2020: बूथ पर 7 माह की बेटी को लेकर तैनात हुई महिला सिपाही, तो कहीं लाल जोड़े में पहुंची दुल्हन

आगरा। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आगरा समेत 12 जिलों में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहर सभी बूथों पर मतदान कराया जा रहा है। इसी बीच आगरा जिले में एक बेहद मर्माहत तस्वीर देखने को मिली। यहां एक महिला सिपाही ड्यूटी के साथ मां होने का फर्ज भी बखूबी निभा रही है। तो वहीं, एक दुल्हन लाल जोड़े में ससुराल जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया। उधर, लखीमपुर खीरी में धौरहरा की नंदिनी ने भी सात फेरे लेने से पहले अपना फर्ज निभाया। नंदिनी ने कहा कि चुनाव कोई भी हो, मतदान हमारा पहला फर्ज है।

7 महीने की बेटी को लेकर पहुंची मतदान केंद्र

7 महीने की बेटी को लेकर पहुंची मतदान केंद्र

दरअसल, कौशल्या नाम की महिला उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्त है और आगरा जिले में तैनात है। एमएलसी चुनाव के दौरान महिला सिपाही कौशल्या की ड्यूटी सैंया ब्लॉक में पोलिंग स्टेशन लगाई गई है। महिला सिपाही कौशल्या सैंया ब्लॉक में पोलिंग स्टेशन पर अपनी 7 महीने की बच्ची को लेकर पहुंची। वो यहां ड्यूटी और मां होने का फर्ज बखूबी निभा रही है। महिला सिपाही कौशल्या ने बताया कि बच्ची की देखभाल और ड्यूटी दोनों एक साथ काफी थोड़ा टफ हो जाता है। बताया कि फिलहाल घर में उसकी देखभाल ले कोई नहीं था, इसलिए उसे यहां लेकर आ गई। मुझे कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

Recommended Video

    UP Teachers MLC Election: शिक्षक-स्नातक के लिए Voting जारी, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे | वनइंडिया हिंदी
    विदाई से पहले निभाया जिम्मेदारी नागरिक होने का फर्ज

    विदाई से पहले निभाया जिम्मेदारी नागरिक होने का फर्ज

    दूसरी तस्वीर भी आगरा जिले से सामने आई है, जिसमें एक दुल्हन ने विदाई से पहले जिम्मेदारी नागरिक होने का फर्ज निभाया। आगरा जिले के ताजगंज क्षेत्र में स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर विदा होने से पहले दुल्हन अंजलि लाल जोड़े में में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंची। मतदान करने के बाद अंजलि ने कहा कि उसने विदाई से पहले नागरिक का फर्ज निभाया है। हर मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए।

    फेरे लेने से पहले निभाया मतदान का फर्ज

    फेरे लेने से पहले निभाया मतदान का फर्ज

    उधर, लखीमपुर खीरी में धौरहरा की नंदिनी ने भी सात फेरे लेने से पहले अपना फर्ज निभाया। मंगलवार को नंदिनी रस्तोगी नगर पंचायत बूथ पर पहुंच और मतदान किया। नंदिनी ने बताया कि हर चुनाव में सभी मतदाताओं को अपना वोट जरूर करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। मतदान के बाद वह शादी के लिए लखीमपुर परिवार के साथ रवाना हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+