आगरा के अशोक कपूर ने दी कोरोना को मात, पीएम मोदी ने की 'मन की बात'

आगरा। अपनी इच्छाशक्ति, हौसला और अनुशासन से कोरोना वायरस को मात दे चुके आगरा के अशोक कपूर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' की। पीएम ने अशोक कपूर और उनकी जीत के अनुभव सुने। जूता कारोबारी अशोक कुमार ने पीएम से अपना अनुभव साझा करते हुए आगरा के स्वास्थ्यकर्मियों और स्टाफ का आभार जताया। मन की बात कार्यक्रम में अशोक कपूर से उनके अनुभव सुनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार की दीर्घायु की कामना की।

mann ki baat pm modi talk with agra covid-19 survivors

14 दिनों तक अलग-अलग कमरों में रहे परिवार के छह सदस्य

अशोक कपूर ने बताया, ''मैं और मेरे परिवार के छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हमें आगरा से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल एंबुलेंस से भेजा गया। अस्पताल में हम लोग अलग-अलग छह कमरों में 14 दिन तक रहे। डॉक्टर और स्टाफ के निर्देशों का पालन करते-करते हम सही हो गए। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने हमारा पूरा ख्याल रखा।'' उन्होंने कहा कि वह आगरा और दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के आभारी हैं।

इटली से लौटे थे दो बेटे और दामाद

बता दें, आगरा के खंदारी इलाके में रहने वाले जूता कारोबारी अशोक कपूर के दो बेटे और दामाद इटली गए थे। वहां से लौटकर आने पर उनके दामाद में कोरोना के लक्षण दिखे थे। इसके बाद उनके दोनों बेटों का भी टेस्ट हुआ था, जिसके बाद पूरे परिवार को बुलाया गया। जांच में पता चला कि परिवार के छह सदस्यों को संक्रमण है। इसके बाद दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में अशोक के परिवार का इलाज चला और सभी स्वस्थ्य होकर घर लौट आए।

डरें नहीं, सावधानी बरतें

अशोक कपूर ने कहा, ''वायरस की पुष्टि होने पर डर जरूर लगा, लेकिन इलाज और सरकारी व्यवस्थाओं से उम्मीद बंधी। बाकी का कार्य अपनी इच्छाशक्ति और लोगों की प्रार्थना ने कर दिया। कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रोकथाम और इलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सावधानी बरतें और बेवजह इस वायरस के लिए घबराहट का माहौल न बनाएं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+