जम्मू कश्मीर में शहीद आगरा के लाल का अंतिम संस्कार, बर्फ में दबने से हुई थी मौत

आगरा। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए आगरा के लाल रमेश चाहर का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात उनके गांव किरावली के सलेमाबाद पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन को दूर से लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। देर रात सेना और पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया है कि जम्मू कश्मीर के बारामूला में तैनाती के दौरान फिसलकर बर्फ में दबने से उनकी मृत्यु हो गई। देर रात सांसद राजकुमार चाहर और विधायक उदयभान सिंह ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

last rites of martyr bsf jawan ramesh chahar in agra

जम्मू कश्मीर के बारामुला पोस्ट पर थी तैनाती

जब शहीद रमेश चाहर का शव गांव सलेमपुर पहुंचा तो हर ओर से रमेश चाहर अमर रहे, जब तक सूरज चंद रहेगा रमेश तेरा नाम रहेगा जैसे नारे गुंजायमान होते रहे। बता दें कि किरावली तहसील के सलेमपुर गांव निवासी रमेश चाहर बीएसएफ में तैनात थे और उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के बारामुला पोस्ट पर थी।

यूपी पुलिस में है बेटा

रमेश के परिवार में पत्नी प्रकाश देवी, बेटे अनिल और सुनील व बेटी पिंकी हैं। बेटा अनिल यूपी पुलिस में है और सुनील इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। रमेश के अंतिम संस्कार के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+