दो साल और रहती अटल की सरकार तो हल हो जाता कश्मीर का मुद्दा
आगरा। लगातार हिंसा और कर्फ्यू के शिकार कश्मीर मुद्दे की धमक हर ओर है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने युवा जोडो़ं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के शासन काल में कश्मीर का लगभग हल हो गया था।

अगर वो सत्ता में दो साल और रहे होते तो कश्मीर समस्या का समाधान हो जाता। इस दौरान भागवत ने अटल सरकार के तारीफों के पुल बांधे।
पैदा करनी होगी राष्ट्रवाद की भावना
उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर सरकारो ने वाजपेयी के प्रयासों को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं, हमें कश्मी के लोगों के भीतर राष्ट्रवादी भावनाओं का विकास करना होगा।
इससे पहले इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत ने एक बार फिर हिंदुओं की घटती संख्या पर सवाल उठाया था।
कहा था- कौन रोकता है बच्चे पैदा करने से
आगरा में अपने चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भागवत ने पूछा था कि क्या ऐसा कोई कानून है, जिसमें हिंदुओं से जनसंख्या घटाने के लिए कहा गया है।
भागवत ने हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि दूसरे धर्म वाले जब इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं तो आप क्यों नहीं?
बता दें कि इसी कार्यक्रम के लिए आगरा के कुछ कॉलेजों ने यह आरोप लगाया था इस चार दिवसीय कार्यक्रम के लिए प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव द्वारा 51 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications