Video: सात फेरे लेने पहुंची दुल्हन, तभी हुई ऐसी घटना, जिसे जानकर घरवालों के उड़े होश

आगरा में एक शादी समारोह में कुछ ऐसा वाकया हुआ, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दुल्हन अपने कमरे से निकल कर दूल्‍हे संग फेरे लेने गई थी, इसी बीच उसके कमरे से लाखों के जेवर गायब हो गए।

Jewellery worth lakhs disappeared from the bride room in Agra Video Viral

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक मैरिज लॉन में शादी समारोह के दौरान जब दुल्हन मंडप में बैठे दूल्हे के साथ सात फेरे लेने वहां पहुंची तो दुल्हन के कमरे में रखे लाखों के जेवर गायब हो गए। जेवरात गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। Video में दुल्हन के कमरे का दरवाजे के पास एक शख्स जाता हुआ दिखाई दे रहा है और दरवाजे के पास जाने के बाद दरवाजा खटखटा कर वह वापस लौट जाता है।

दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के कालिंदी विहार क्षेत्र में स्थित त्रिदेव फार्म नामक एक मैरिज लान का है। लान में कालिंदी विहार के रहने वाले रामजीलाल की पुत्री शिवानी की शादी बालाजी नगर के रहने वाले विशाल शर्मा के साथ हो तय थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार को धूमधाम से बारात आई और द्वार पूजा लगने के बाद बारातियों की अच्छी तरीके से खातिरदारी की गई। उसके बाद शादी की अन्य रस्‍में भी पूरी हुई। बताया जा रहा है कि लाइन में स्थित एक कमरे में दुल्हन ठहरी थी।

अन्य रस्म पूरी हो जाने के बाद मंगलवार सुबह करीब साढे तीन से चार बजे के करीब सात फेरे लेने की तैयारी प्रारंभ हुई। उसके बाद दुल्हन को उसके कमरे से बुलाया गया और दुल्हन अपनी सहेलियों और घर की महिलाओं के साथ मंडप में आई।

बताया जा रहा है कि इधर दुल्हन दूल्हे के साथ सात फेरे ले रही थी इसी बीच उसके कमरे में कोई अनजान शख्स पहुंचा और बैग खोलकर उसमें रखे 8 लाख से अधिक रुपए के जेवरात चोरी करने के बाद वहां से फरार हो गया।

सात फेरे लेने के बाद दुल्हन जब अपने कमरे में पहुंची तो वहां पर बैग खुला हुआ देखकर वह हैरान रह गई। उसके साथ पहुंची घर की अन्य महिलाएं शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर बाहर मौजूद लोग तत्काल वहां पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई।

जेवर गायब होने के बाद तुरंत वहां मौजूद लोगों ने लान मालिक से संपर्क किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि जब दुल्हन सात फेरे लेने के लिए गई थी इस दौरान दूल्हे का एक दोस्त दुल्हन के कमरे के पास पहुंचा था और दरवाजा खटखटाने के बाद वापस लौट गया।

संभावना जताई जा रही है कि उसी शख्स द्वारा दुल्हन के गहने चोरी किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लोग उसकी तलाश करने लगे लेकिन वह बारात से जा चुका था। रात में ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि दूल्हे के दोस्त का मोबाइल नंबर भी बंद है और वह फरार है।

जेवर चोरी होने के बाद लान में कुछ देर तक गहमागहमी की स्थिति देखने को मिली हाला की शादी की रस्म संपन्न हो जाने के बाद आगे के कार्यक्रम किए गए और फरार हुए दूल्हे के दोस्त की भी खोजबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+