दुनिया के किसी भी कोने से बुक करिये ताज महल का टिकट
नई दिल्ली(ब्यूरो)। अब ताज महल का दीदार करने के लिए आने वालों को इसके बाहर टिकट के लिए लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। दरअसल भारतीय रेल 25 दिसंबर से दुनिया के किसी भी जगह से ताजमहल देखने के लिए टिकट देगा।

सूत्रों के मुताबिक, टिकट रेलवे केटरिंग एण्ड टुरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) से बुक होगा। एक कोड रहेगा टिकट पर। दरअसल आईआरसीटीसी ट्रेन के जरिये दिल्लीु से आगरा का सफर करने वाले पर्यटकों टूर पैकेज दे रही है। यह पैकेज ताज एक्सप्रेस से सफर करने वालों के लिए होगा।
फतेहपुर सीकरी भी
इसके तहत ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी घूमने का मौका मिलता है। जानकारों का कहना है कि इस पहल से आगरा आने वालों को बहुत सुविधा होगी।












Click it and Unblock the Notifications