Indian Navy commando पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान के बिजली के तारों में फंसा, दर्दनाक मौत
Indian Navy commando की आगरा एयरफोर्स बेस के एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में मौत हो गई। पैराशूट अभ्यास के दौरान नौसेना कमांडो अंकुर शर्मा बिजली के हाई-वोल्टेज तारों में उलझ गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी पर ही मौत हो गई।

Indian Navy Commando के लिए आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई से पैराशूट की मदद से छलांग लगाना कोई नई बात नहीं। हालांकि, कई बार ये रोमांचक और खतरनाक अभ्यास जानलेवा बन जाता है। आगरा में नौसेना कमांडो ऐसे ही हादसे का शिकार हो गया।
जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग, आगरा में ट्रेनिंग
नेवी कमांडो की मौत के बारे में आगरा के ही मलपुरा थाने के अधिकारियों ने बताया, जम्मू-कश्मीर में तैनात अंकुर शर्मा आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन के एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में पैराट्रूपिंग का प्रशिक्षण ले रहा था।
बिजली के तारो में उलझा नेवी कमांडो
अपने प्रशिक्षण के भाग के रूप में, उन्होंने शुक्रवार की सुबह एक पैराशूट का उपयोग करके एक विमान से छलांग लगाई। हालांकि, छलांग लगाने के अंतिम सेकंड में उच्च-वोल्टेज बिजली के तार नहीं देख सके। बैलेंस बिगड़ने के बाद उनका पैराशूट बिजली के तारों में फंस गया।
खेत में काम कर रहे किसानों ने देखा, नौसेना अधिकारियों को सूचना
नेवी कमांडो की मौत के बारे में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने दावा किया कि खेतों में काम कर रहे आगरा के किसानों ने पैराट्रूपर को बिजली की तारों में उलझा हुआ देखा। अधिकारियों को तत्काल सूचित किया।
जिंदगी की जंग हार गए अंकुर शर्मा
बिजली के घातक तारों में उलझे कमांडो अंकुर ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन काफी ऊंचाई से गिरने के बाद स्थिति बेहद नाजुक हो गई। सूत्रों ने दावा किया, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने और कमांडो को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा। अंकुर शर्मा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पश्चिम बंगाल में भी जान गंवा चुका है नेवी कमांडो
इससे पहले पश्चिम बंगाल में भी पैराट्रूपर के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था। गत पांच अप्रैल को आई समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो की मौत पानागढ़ में हुई थी।
A Marine Commando of the Indian Navy today lost his life during free-fall training of Special Forces. The Navy Petty Officer carried out a para jump from a military transport aircraft from Panagarh, West Bengal. More details awaited: Navy officials
— ANI (@ANI) April 5, 2023
पानागढ़ में मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से छलांग के बाद मौत
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में हुई मौत के बारे में नौसेना ने बताया था, स्पेशल फोर्स के जवानों की फ्री-फॉल ट्रेनिंग के दौरान नेवी पेटी ऑफिसर हादसे का शिकार हुआ। जवान ने पश्चिम बंगाल के पानागढ़ से मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पैरा जंप किया था।
आगरा में MS Dhoni भी ले चुके हैं ट्रेनिंग, अब तक पांच जंप
सूत्रों के अनुसार, आगरा में एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल हजारों सैन्य कर्मियों को पैराट्रूपिंग का नियमित प्रशिक्षण देता है। प्रादेशिक सेना में क्रिकेटर और लेफ्टिनेंट कर्नल, महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपना पैराट्रूपर प्रशिक्षण यहीं से पूरा किया। उन्होंने पैराट्रूपर कमांडो बनने के लिए मलपुरा ड्रॉपिंग जोन, आगरा में पांच पैराशूट जंप किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications