आगरा में MiG-29 क्रैश, आसमान में उड़ते समय आई खराबी, पायलट कूदे, खेत में गिरते ही हुआ धमाका
indian Army aircraft crashes in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक एयरक्राफ्ट MiG-29 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसमान में उड़ते समय एयरक्राफ्ट में आग लग गई और आग लगने के बाद जलता हुआ एयरक्राफ्ट खेत में जा गिरा।
खेत में गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ और एयरक्राफ्ट में और भी आग लग गई। हालांकि एयरक्राफ्ट में आग लगने के बाद उसमें सवार पायलटों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। यह हादसा आगरा जिले के कागारौल के सोंगा गांव के पास हुआ।

एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद गांव से काफी संख्या में ग्रामीण आसपास पहुंच गए। इसके अलावा सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और सुना के अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। संयोग अच्छा था कि एयरक्राफ्ट रिहायशी इलाके में नहीं गिरा।
यदि रिहायशी इलाके में एयरक्राफ्ट गिरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर घटना के बाद एयरक्राफ्ट से जंप लगाने के कारण पायलट और उसके सहयोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों का इलाज चल रहा है।
इस बारे में अभी तक सेवा के अधिकारियों या फिर जिले के किसी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एयरक्राफ्ट में आग कैसे लगी थी।
फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
स्थानीय लोगों द्वारा सेना के एयरक्राफ्ट में आग लगने की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी। जानकारी मिलने के बाद पहले पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विमान देखने के लिए खड़ी भीड़ को वहां से दूर हटाये।
थोड़ी देर बाद दमकल वहां पहुंची और फायरकर्मियाें ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद घटना की जांच शुरू हुई। बताया जा रहा है कि सेना के अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
इस बारे में भारतीय वायु सेना की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय वायुसेना का एक मिग-29 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने विमान से बाहर निकलने से पहले नीचे की स्थिति का आकलन किया और जान-माल के नुकसान से बचने के लिए विमान को खाली जगह पर ले जाकर कूद गया। भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications