ट्रेन के एसी कोच में वायु सैनिक की कनपटी में लगी उसी की कारबाईन से गोली, बर्थ पर पड़ी मिली लाश

Gujarat News in Hindi, आगरा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रहे वायु सेना के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। शुक्रवार करीब 4:10 बजे ट्रेन के अंदर से फायरिंग की आवाज आने पर ट्रेन की आगरा कैंट स्‍टेशन पर तलाशी ली गई। जहां जीआरपी टीम ने मृतक जवान का शव एसी कोच ए-1 में बर्थ पर पड़ा पाया। पास ही में उसकी सर्विस कारबाईन और खाली कारतूस थे। गोली उसकी कनपटी के आर-पार हुई थी।

IAF airman, 23, shoots himself dead in Chhattisgarh Express coach

मृतक वायु सैनिक की पहचान आंध्रप्रदेश के श्रीकालुलम निवासी वेंकटेश बुरला (23) के तौर पर हुई है। सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि वेंकटेश अपने एक साथी के साथ आंवला से हलवारा एयरबेस (लुधियाना) जा रहा था। वह इस बेस में लीडिंग एयरक्रॉफ्ट मैन के पद पर था। वह आवला में असलहा जमा करने के बाद वापस पंजाब लौट रहा था।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

IAF airman, 23, shoots himself dead in Chhattisgarh Express coach

अनुराग दर्शन ने आगे कहा ​कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोच से जवान की डेडबॉडी, खाली कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त कार्बाइन बरामद हुई है। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। कुछ लोगों द्वारा यह भी बताया गया है कि गोली धौलपुर रेलवे स्टेशन के आस-पास चली थी। यह ट्रेन बिलासपुर से अमृतसर जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+