UP: पति ने शहर में चिपकाया पत्नी का 'अश्लील पोस्टर', महिला बोली- अब जिंदा रहने का क्या मतलब, देखें Video

UP News: यूपी के आगरा जनपद में एक पति अपनी ही पत्नी का अश्लील पोस्टर अपार्टमेंट में चिपका दिया। इस मामले में पत्नी द्वारा पति के खिलाफ डीसीपी से शिकायत की गई है।

Husband pastes poster of his wife in apartment in UP Agra

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से शर्मनाक मामला सामने आया है। आगरा में एक पति अपनी पत्नी का अश्लील पोस्टर अपार्टमेंट में चिपका दिया। जानकारी मिलने के बाद महिला डीसीपी के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

महिला का कहना है कि उसका पति अश्लील पोस्टर चिपकाने के साथ ही पोस्टर पर उसका नंबर भी लिख दिया है। जिससे महिला काफी परेशान है और यदि उसके साथ न्याय नहीं होता है तो वह आत्महत्या कर लेगी।

पूरा मामला आगरा जनपद के कमला नगर थाना अंतर्गत एक इलाके का है। महिला का कहना है कि 2012 में उसकी शादी ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले रिंकू गुप्ता के साथ हुई थी।

रिंकू द्वारा बताया गया था कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है। बाद में महिला को पता चला कि रिंकू शराब और जुआ खेलने का आदी है और उसने अपनी पहली पत्नी को जेल भिजवा दिया था।

शादी के बाद कुछ माह तक तो सब ठीक ठाक चलता रहा, बाद में रिंकू और उसकी पत्नी में अनबन होने लगी। उसके बाद करीब 6 साल से महिला अपने मायके में ही रह रही है।

महिला का आरोप है कि उसका पति उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है और धमकी भी देता है। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई। पंचायत के बाद भी उसका पति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उसका पति उसके दोस्त के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था और इसी मामले में वह जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह अब महिला को फिर परेशान करना शुरू कर दिया है और जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा है।

महिला का आरोप है कि उसका पति अपार्टमेंट में उसका अश्लील पोस्टर चिपका दिया तथा उस पर उसका नंबर भी लिख दिया। जिससे महिला काफी परेशान है। महिला ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर उसके पति द्वारा पोस्टर लगाए जाने की जानकारी हुई।

आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज लेकर व पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल अब डीसीपी से शिकायत के बाद डीसीपी द्वारा संबंधित थाने को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+