युवक ने पुलिस को किया फोन, बोला-मैंने अपनी पत्नी को मार डाला
Agra
News, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामले सामने आया है। यहां एक पति ने परिवारिक कलह के चलते अपने पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारोपित पति ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुसिल और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विभाग ने साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
गला रेतकर की हत्या
मामला आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र के पाकटोला का है। बता दें कि रुपेश (35) का हेयर सैलून है। वह दो मंजिला मकान में अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ पहली मंजिल पर रहता है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह तीनों बेटियों स्कूल चल गईं थी। इसके बाद रुपेश का अपनी पत्नी मिथलेश खाली पड़े प्लॉट पर मकान बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान रुपेश ने अपनी पत्नी मिथलेश की गला रेत कर हत्या कर दी।

पुलिस दी जानकारी
पत्नी की हत्या करने के बाद रुपेश ने डायल 100 पर फोनकर हत्या की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस हरकत में आ गई और मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से आरोपी पति रुपेश को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

खाली प्लॉट पर मकान बनाने को लेकर होता था विवाद
पुलिस की मानें तो दोनों के बीच खंदौली थाना क्षेत्र में खाली पड़े एक प्लॉट को लेकर आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच इस प्लॉट को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा गया कि गुस्से में आकर रुपेश ने अपनी पत्नी मिथलेश की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications