आगरा के अनाथाश्रम में रेप, युवती ने छत से लगा दी यमुना में छलांग
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के एक अनाथाश्रम में एक युवती का रेप किया गया। मरने के लिए वह अनाथाश्रम की छत से यमुना की ओर कूद पड़ी। हालांकि, वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उसने जिन युवकों पर रेप का आरोप लगाया, उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाददाता के अनुसार, घटना गुरुवार को हुई। पीड़ित युवती ने बताया कि रात में दो नाबालिग सहित तीन युवकों ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती की और रेप किया। अनाथालय आगरा के एत्माउददौला में यमुनाब्रिज क्षेत्र में है।

इस अनाथालय में अनाथ बालक-बालिकाएं दोनों रहते हैं। यहीं गुरुवार को एक युवती छत से यमुना की तरफ कूद गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। उसने बताया कि अनाथालय में ही एक बालिग और दो नाबालिगों ने उसके साथ रेप किया। बाद में युवती का लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया।













Click it and Unblock the Notifications