विगो एप के जरिए युवक ने प्रेमी बनकर लड़की के साथ बनाए संबंध, नशीला पदार्थ खिलाने के बाद आभूषण लेकर फरार

आगरा। विगो एप के जरिए प्यार करने वाली एक युवती को अंत में धोखा मिला। आरोपी प्रेमी शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी उसे कानपुर से आगरा जाते समय टूंडला रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी प्रेमी नकदी, आभूषण भी अपने साथ ले गया। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

girl Loved through Vigo app, now lover has cheated

बनारस की रहने वाली युवती का कहना है कि उसके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। वह किराए के मकान में रहकर बनारस में ही वी मार्ट में नौकरी कर गुजर बसर कर रही थी। डेढ़ साल पहले उसकी आगरा के नालंदा टाउन निवासी करन खुराना से विगो एप के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। बाद में दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। युवक ने उसको अपनी बातों में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर अपने साथ आगरा ले आया। युवती ने बताया कि उसकी 24 जून 2019 को शादी होनी थी, लेकिन प्रेमी के लिए उसने शादी से मना कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल से वह पत्नी की तरह उसके साथ रह रही थी। कुछ दिन बाद युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जिंदगी बरबाद होती देख युवती शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराने थाना ताजगंज पहुंच गई। इस बात की जानकारी होने पर युवक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गया और उसे समझा बुझाकर वापस अपने साथ ले आया। वह उसे अलग रहने की बात कहते हुए धोखे से अपने साथ कानपुर ले गया। जहां रविवार देर शाम उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और पास रखे सोने, चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गया।

जब उसे होश आया तो वह प्रेमी को न पाकर परेशान हो गई। सोमवार सुबह युवती बिना टिकट गोमती एक्सप्रेस से टूंडला पहुंची। जहां उसने अपनी आपबीती यात्रियों को बताई। युवती ने बताया कि अब वह उस धोखेबाज युवक के साथ नहीं रहना चाहती है। फिलहाल युवती की मानें तो वह एसएसपी आगरा से आरोपी युवक की शिकायत करेंगी, ताकि उसको सजा मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+