आगरा: तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, चार की मौत, छह घायल
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बेकाबू डीसीएम ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दंपती और उनका बेटा शामिल है। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, हादसा थानाशाहगंज क्षेत्र के पंचकुइयां तहसील रोड पर हुआ है। मंगलवार देर रात 11 बजे एक ई-रिक्शा में आठ लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक एक बेकाबू डीसीएम गाड़ी आई और ई-रिक्शा को बुरी तरह से रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। मृतकों पिता और पुत्र भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा में कई लोग बुरी तरह से फंस गए, जिनको कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
ये लोग सगाई समारोह से लौट रहे थे। फिलहाल डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था। टक्कर के बाद ब्रेक नहीं लगा पाया। ई-रिक्शा 20 मीटर तक घिसटता चला गया। ई-रिक्शा चालक अन्नू (32) की भी मौत हो गई। वह नया बांस लोहामंडी का निवासी था। ई-रिक्शा सवार अन्य लोग झील कोलारा, कुण्डौल, डौकी के हैं। इनमें देवी सिंह (40) के लोहामंडी निवासी साले विकास की सगाई मंटोला की युवती से थी। सभी लोग मंटोला गए थे। वहां से लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications