आगरा में रसगुल्ले के लिए मारपीट, दुकानदार और उसके बेटे को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Fight for Rasgulla in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में दीपावली पर खरीदे गए रसगुल्ले का स्वाद खराब होने के चलते एक दुकान पर जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि मनबढ़ लोगों ने दुकानदार और उसके बेटे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान किसी तरह दबंगों के चंगुल से छूटकर बाप बेटे ने अपनी जान बचाई।

यह पूरा मामला आगरा जनपद के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के बालाजी नगर चौराहे का है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर एक हलवाई की मिठाई की दुकान है। दिवाली के रात 9:00 बजे कानपुर मिठाई लेने के लिए आए हुए थे। इस दौरान लोगों ने रसगुल्ले खाए।

fight-for-rasgulla-in-agra

रसगुल्ला खाने के बाद खाने वालों ने दुकानदार से कहा कि रसगुल्ला का स्वाद अच्छा नहीं है। इसी बात को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान दुकानदार और उसकी बेटे ने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले ही रसगुल्ला बनाकर तैयार हुआ है।

दुकान में मौजूद अंकित द्वारा यह भी कहा गया कि रसगुल्ला का टेस्ट खराब नहीं है। यदि ऐसी बात है तो किसी दूसरे ग्राहक से टेस्ट करवा लिया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। उसके बाद मनबढ़ युवकों ने दुकान में रखी मिठाइयों को फेंकना शुरू कर दिया।

दुकानदार और उसकी बेटी जब रोकने लगे तो उन लोगों ने दुकान के मालिक दिनेश चंद्र और उसके बेटे को मारने पीटने लगे। दुकानदार का आरोप है कि इस दौरान लोगों ने गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया और मिठाइयां सड़क पर फेंक दी।

शटर बंद किया तो बची जान
दुकानदार ने कहा कि दबंग लोग उसे और उसके बेटे को बुरी तरह पीट रहे थे। यह दौरान उनसे बचने के लिए दोनों दुकान के अंदर भाग गए और शटर बंद कर लिए। यदि शटर बंद नहीं किए होते तो उन लोगों द्वारा जान से मार दिया गया होता।

इस मामले में दुकानदार द्वारा 112 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय थाने को इस घटना की जानकारी दी। बाद में दुकानदार द्वारा इस मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+