भाई को जंजीर से जकड़ कर घर के बाहर पेड़ से बांधा, घरवाले इस बात से हैं परेशान

आगरा। मोहब्बत की नगरी आगरा में एक युवक को जंजीर में जकड़ा हुआ देखकर सभी हैरान हो गए। लोगों की हैरानी तब और बढ़ गई जब पता चला कि उसे जंजीरों से जकड़कर पेड़ पर बांधने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना भाई और पिता हैं।

father tied his son with the chains for intoxication

जब इस युवक के बारे में पता किया तो पता चला कि श्यामचरण नामक यह युवक एत्मादपुर के कटरा मोहल्ला निवासी ज्ञान सिंह का पुत्र है और जिस पेड़ से इसे जंजीरों से बांधा गया है उसके सामने ही इसका अपना घर है। युवक के पिता के अनुसार युवक को नशे की लत लग चुकी है और यह चरस, गांजा और शराब पीने का बुरी तरह आदि हो गया है।

father tied his son with the chains for intoxication

इससे पहले भी युवक का नशा छुड़वाने के लिए परिजनों ने इसे मानसिक चिकित्सालय और नशा मुक्ति केंद्र दोनों जगह भर्ती कराया पर जब यह वहां से वापस आया तो फिर नशे में ही रहने लगा। परेशान होकर परिजनों ने उसे जंजीरों से घर के बाहर पेड़ से बांध दिया ताकि यहीं रहे और नशा न करे। परिजनों का कहना है कि उनके पास इतना पैसा नहीं है कि नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाए क्योंकि वहां की फीस ज्यादा होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+