41 दिनों की समाधि से बाहर आए फकीर बाबा, योगी को फिर से CM बनाने के लिए अन्न त्याग कर धारण किया था मौन व्रत
41 दिनों की समाधि से बाहर आए फकीर बाबा, योगी को फिर से CM बनाने के लिए अन्न त्याग कर धारण किया था मौन व्रत
आगरा, 12 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सबके सामने आ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी फिर से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इस चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के साथ हुआ है। तो वहीं, योगी आदित्यनाथ को फिर से सीएम बनाने के लिए संत-फीर भी कामना कर रहे थे। ऐसे ही एक फकीरा बाबा के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जो पिछले 01 फरवरी से अन्न त्याग कर मौन व्रत पर बैठे हुए थे। फकीरा बाबा ने अब नतीजे सामने आने के बाद अपना व्रत तोड़ दिया।

41 दिनों से आगरा के रहने वाले वाले फकीर बाबा उर्फ राम प्रकाश शर्मा समाधि में लीन थे। उन्होंने अनन-जल सबका त्याग कर दिया था और 10 मार्च को जब रिजल्ट आया तो उन्होंने अपना मौन व्रत तोड़ दिया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, फकीर बाबा ने ऐसी प्रतिज्ञा की थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के सीएम बने तभी अपना समाधि से बाहर आऊंगा। तो वहीं अब चुनाव के नतीजे आने के बाद फकीर बाबा ने अपना ध्यान तोड़ दिया है।
फकीर बाबा 100 की उम्र का आंकड़ा पार कर चुके है और पिछले 40 वर्षों से आगरा में ताजमहल के पूर्व गेट के पास बने मंदिर में रह रहे हैं। फकीर बाबा ने 41 दिन पहले भविष्यवाणी करते हुए कहा था की योगी आदित्यनाथ को वो नेता नहीं मानते हैं, बल्कि अपनी तरह संत मानते हैं। योगी बेजुबान जानवरों से प्रेम करते हैं। मैं अपनी आत्मा को मानता हूं और उसी की पूजा करता हूं। मेरी आत्मा ने मुझसे कहा है की योगी आदित्यनाथ ही चुनाव जीतेंगे। बाबा बीती 2 फरवरी से खुद को कमरे में पर्दों से ढक कर एकांत वास में बिना भोजन पानी के साधना कर रहे थे।
41 दिन बाद उनकी साधना खत्म हुई है। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। बाबा ने बताया की बीस साल पहले वो तीस दिन तक लगातार जमीन के अंदर समाधि लेकर रह चुके हैं। बाबा को उनके भक्त जो भी चढ़ावा चढ़ाते हैं वो सारा कुछ वो अन्य भक्तों को आशीर्वाद के रूप में बांट देते हैं। गौरतलब है कि यूपी के चुनाव नतीजे में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। बीजेपी गठबंधन को 273 सीटों पर जीत मिली. सपा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 125 सीटों से संतोष करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications