UP: 'भूत' के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में आई दरार, मामला पुलिस तक पहुंचा, महिला की बातें सुनकर लोग हैरान
UP Agra News:
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा में एक महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल में जिस मकान में भर्ती है उसमें उसे भूत दिखाई देता है। महिला का कहना है कि अब वह उस मकान में नहीं रहना चाहती।
मकान में भूत दिखाई देने का आरोप लगाते हुए महिला अपने पति पर दूसरा मकान खरीदने के लिए दबाव बना रही है। हालांकि दूसरा मकान न खरीदने पर पति पत्नी के बीच में आए दिन झगड़ा हो रहा है और मामला जब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो सुनने वाले लोग भी हैरान रह गए।

दरअसल, आगरा जनपद के धूलियागंज इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की 4 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और दोनों के बीच काफी मधुर संबंध रहे। इस बीच दंपति को एक बेटा भी हुआ और वह भी उनके साथ ही रहता है।
शादी के 4 साल बीत जाने के बाद महिला द्वारा बताया गया कि ससुराल में जिस मकान में रहती है उस मकान में उसे भूत दिखाई देता है। पत्नी द्वारा भूत की बात किए जाने पर पति नाराज हो गया। पति का कहना है कि यदि मकान में भूत रहता तो आने सदस्यों को भी दिखाई देता।
मामले में पति पत्नी को लेकर काफी विवाद हुआ उसके बाद महिला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि ससुराल में जिस मकान में रहती है उस मकान में उसे भूत दिखाई देता है। ऐसे में वह अब उस मकान में नहीं रहना चाहती है।
अपने पति से दूसरा मकान खरीदने के लिए कह रही है लेकिन पति मकान नहीं खरीद रहा है, जिसके चलते वह ससुराल छोड़कर मायके में रह रही है। महिला की बात सुनने के बाद काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार उसके पति से बात की। बात करने पर पति द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी जबरन दूसरा मकान खरीदने का दबाव बना रही है।
उसने यह भी कहा कि यदि मकान में भूत रहता तो परिवार के अन्य सदस्य उसमें कैसे रह रहे हैं। कारोबारी पति का कहना है कि अभी उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह दूसरा मकान खरीद सके। ऐसे में परिवार परामर्श केंद्र पर भी दोनों के बीच भूत को लेकर कहासुनी होती रही। अंत में दोनों के बीच कोई फैसला नहीं हो पाया और दोनों को अगली तिथि पर सुनवाई के लिए बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications