शराबी पति बेटी के उतार रहा था कपड़े, पत्नी ने देखा तो पीटते हुए ले गई थाने

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा में एक कलयुगी बाप ने जब शराब के नशे में अपनी 7 साल की मासूम बेटी से दुराचार करने की कोशिश की तो उस समय मासूम की मां दुर्गा बनकर सामने आ गई और कलयुगी बाप की जमकर पिटाई की। मामला यही नहीं रुका पत्नी ने पति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Drunk husband beaten by wife for doing mischievous with daughter

सीओ लोहामंडी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी भदोरिया क्षेत्र का है। यहां रहने वाल एक शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। शराब का आदी रतनलाल सुबह घर पर था उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान रतनलाल ने अपनी मासूम 7 साल की बेटी के कपड़े उतार कर उसके साथ गलत हरकत करना शुरू कर दी।

Drunk husband beaten by wife for doing mischievous with daughter

इत्तेफाकन से उसी समय उसकी पत्नी वहां आ गई और उसने जैसे ही वह माजरा देखा तो उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पति की जमकर पिटाई कर डाली और वहां से पड़ोसियों की मदद से उसे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ लोहामंडी चमन सिंह छाबड़ा के अनुसार मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+