Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शेख सलीम चिश्ती के उर्स के दौरान दरगाह पर बवाल, पुलिस ने हवाई फायरिंग कर बचाई अपनी जान

Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती दरगाह के सालाना उर्स के दौरान पुलिस और अवैध दुकान लगाने वालों के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दुकानदार मारपीट पर उतर आए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी लाठी भांजना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज के बाद पुलिस पर पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसवालों को अपनी जान बचाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

क्या था मामला

क्या था मामला

फतेहपुर सीकरी की दरगाह पर अवैध दुकानदार और लपकों पर पुलिस लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। आए दिन यहां विवादों से सैलानियों और जायरीनों को मुसीबत उठानी पड़ती है। दरगाह पर अवैध दुकानदार और लपकों का भारी आतंक है। दरगाह परिसर में कुछ लोगों ने यहां फूल और चादर बेचने का कारोबार किया है। दरगाह की गद्दी को लेकर भी विवाद होता रहता है। गद्दी के दावेदार अपने-अपने खास लोगों को फूल माला और चादर आदि बेचने के काम पर लगा देते हैं।

पुलिसकर्मियों को किया था तैनात

पुलिसकर्मियों को किया था तैनात

विगत दिनों यहां जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद एएसपी दीक्षा शर्मा ने यहां कुछ पुलिसकर्मी भी तैनाती किए थे। बुधवार को एक व्यक्ति कुछ लोगों को चादर और फूल बेच रहा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका। इसके बाद अवैध दुकानदार पुलिसकर्मियों से भिड़ गए और मारपीट कर डाली।

दो पुलिसकर्मी घायल

दो पुलिसकर्मी घायल

अवैध दुकानदारों का आक्रोश देख पुलिस ने लाठियां भांज दी, तभी दुकानदारों ने भी उल्टे हमला करना शुरू कर दिया। लोगों ने पत्‍थरबाजी शुरु कर दी। पत्थरबाजी में एसआई चंद्रपाल व सिपाही अनुज कुमार घायल हो गए। पुलिस को जान बचाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पर्यटकों में दहशत व्याप्त

पर्यटकों में दहशत व्याप्त

इस घटना के बाद वहां मौजूद पर्यटकों में भी दहशत हो गई। फिलहाल दरगाह परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। बताया गया है कि झगड़े के पीछे शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की गद्दी को लेकर सज्जादानशीं रहीस मियां और खुर्शीद मियां के बीच चल रहा विवाद है। विगत 21 अप्रैल को भी यहां जमकर बवाल हुआ था, जिसमें पर्यटकों और जायरीनों को कई घंटे तक दरगाह में प्रवेश नहीं मिल सका था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+