बच्चा चोर समझकर भीड़ ने विक्षिप्त युवक को लाठी-डंडों से पीटा, हाथ जोड़कर मांगता रहा जान बचाने की भीख
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में अफवाहों का बाजार गर्म है। यहां बच्चा चोर की अफवाह अब पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। ताजा मामला शुक्रवार का है, यहां फतेहाबाद में दिमागी रूप से कमजोर एक युवक को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, वीडियो में आप देख सकते है कि युवक हाथ जोड़ जान अपनी जान बख्शने की भीख मांग रहा है, लेकिन लोगों को उस पर रहम नहीं आया।

बच्चा चोर समझकर पीटा
एसपी पूर्वी-पश्चिम प्रमोद कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्वी इसी युवक को फतेहाबाद के अवंतीबाई चौराहे पर लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। दो दिनों तक पूछताछ में कुछ नहीं बता पाने पर शुक्रवार को पुलिस ने उसे शंकरपुर घाट के आगे छोड़ दिया था, जहां से वह पैदल गांव की ओर आ गया था।

दो लोगों को किया गिरफ्तार
गांव मुरावल के पास ग्रामीणों ने फिर उसे बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को लहूलुहान हालत में पीआरवी कर्मी थाने ले गए। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में एसपी पूर्वी-पश्चिम प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चा चोर समझकर दिमागी रूप से कमजोर युवक को पीटने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार चल रहे 7 लोगों की गिरफ्तारी के लगातार दबिशें दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अफवाहों पर ध्यान न दें
पुलिस ने शहर और देहात के इलाकों में पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। इसमें कहा जा रहा है कि बच्चा चोर गैंग और कच्छा बनियानधारी गिरोह के आने के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। इनकी सत्यता का पता लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।












Click it and Unblock the Notifications