आगरा: डिप्टी सीएम पहुंचे संजलि के घर, पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद

Agra News आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा शुक्रवार को संजलि के परिजनों से मिलने लालऊ मलपुरा पहुंचे। डिप्टी सीएम ने संजलि के परिजनों को सात्वना दिया। साथ ही उन्होंने संजलि के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी होगी और कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

संजलि की मौत पर राजनीति सही नहीं

संजलि की मौत पर राजनीति सही नहीं

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि संजलि और उसके भाई योगेन्द्र की मौत पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील है और पूरी तरह परिवार के साथ है। परिवार गमजदा है। आरोपियों को जहां भी होंगे उन्हें ढूंढ कर लाया जाएगा और कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

क्या था मामला

क्या था मामला

मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव लालऊ में हरेंद्र सिंह जाटव की बेटी संजलि (15) गांव से डेढ़ किमी दूर नौमील गांव में स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। 18 दिसंबर को संजलि छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी गांव के पास आगरा जगनेर रोड पर हेलमेट पहने दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

लोगों ने कराया था अस्पताल में भर्ती

लोगों ने कराया था अस्पताल में भर्ती

आग लगते ही छात्रा तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगी। आग लगने के बाद भागते समय युवती पुलिया के नीचे खाई में गिर गई। युवती की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे एक बस चालक ने उसे बचाया और आग बुझाई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और छात्रा को एसएन मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। संजलि को गंभीर अवस्था में आगरा के एसएन मेडिलकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई।

हंगामे के बीच हुई देर रात संजलि का अंतिम संस्कार

हंगामे के बीच हुई देर रात संजलि का अंतिम संस्कार

भीम आर्मी के सदस्य मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे थे। वे शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देना चाहते थे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करने लगे। जैसे ही पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए उठाया, भीमा आर्मी के सदस्य रोकने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें रोका और बल प्रयोग किया। आखिरकार पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच संजलि का अंतिम संस्कार करा दिया। गांव में भारी सुरक्षा व्यवस्था है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+