संपत्ति के लिए दो बहनों ने रिश्तों को किया तार-तार, प्रेमी के साथ मिलकर किया पिता का कत्ल

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो बहनों ने संपत्ति के लिए रिश्तों को तार-तार कर दिया।

आगरा। एक सनसनीखेज घटनाक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में दो बेटियों ने संपत्ति के लिए अपने पिता को चाकू से गोद कर मार डाला। उन्होंने यह कुकृत्य अपने प्रेमी की मदद से किया। ये सभी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

स्थानीय पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर दो बहनें, ज्योती (24) और चांदनी कुशवाहा (26) ने अपने प्रेमी सर्वेश शर्मा के साथ मिलकर अपने 65 वर्षीय पिता मथुरा प्रसाद कुशवाहा की उनके बेडरूम में हत्या कर दी।

जब मथुरा प्रसाद की हत्या की गई तब वो दीपावली के पूजन की तैयारी कर रहे थे।

crime

गोली मार कर हत्या करने की थी योजना

पुलिस अधिकारी हरिपर्वत राजा सिंह के मुताबिक इन तीनों ने मथुरा प्रसाद की गोली मार कर हत्या करने की योजना बनाई थी। जिसके लिए ज्योती ने देशी पिस्टल का इंतजाम कर लिया था।

हत्या वाले दिन मुथरा प्रसाद जब अपने बेडरूम में आए, सर्वेश ने उन पर दो फायर किए लेकिन वो अपना निशाना चूक गया। फिर मुथरा प्रसाद ने चांदनी के साथ-साथ सर्वेश को पकड़ लिया, जिस पर ज्योती ने छुरा घोंप दिया।

बकौल सिंह इस साल जनवरी के शुरूआत में ज्योती ने सर्वेश से अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली।

इसलिए किया इतना कुछ

जब दोनों बहनों को इस बात की जानकारी हुई की मथुरा प्रसाद को संपत्ति बेचकर 1 करोड़ रुपए मिले हैं, तभी से वो अपने हिस्से की मांग करने लगीं। लेकिन मथुरा प्रसाद ने एक पैसा भी देने से इनकार कर दिया।

अपने पिता के फैसले से गुस्से में आईं दोनों बहनों ने फैसला किया कि उन्हें मारने का फैसाल किया। तीनों को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 ( हत्या ) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंह के अनुसार शर्मा राजस्थान स्थित अलवर में कारपेंटर का काम करता है। वो 29 अक्टूबर को आगरा आया था। वहीं ज्योती अपने पिता के स्कूल में ही शिक्षक थी और चांदनी आगरा के जिला न्यायालय में वकील थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+