ठंड के मौसम में धूप सेंकने चंबल से निकले मगरमच्छ और घड़ियाल, देखिए वीडियो

आगरा। एक तरफ पूरा शहर ठंड के मौसम में सिकुड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों घड़ियाल चंबल नदी के बाहर दिखने लगे हैं। चंबल नदी में गुनगुनी धूप का आनन्द उठाने सैकड़ों मगरमच्छ और घड़ियाल पानी से बाहर आकर धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। इस वजह से यहां भारी मात्रा पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है साथ ही पशु प्रेमियों के लिए यह नजारा बेहद दिलचस्प है।

ठंड के मौसम में धूप सेंकने चंबल से निकले मगरमच्छ और घड़ियाल, देखिए वीडियो

बता दे कि चंबल नदी में घड़ियाल और मगरमच्छ प्रचुर मात्रा में हैं। हर साल ठंड शुरू होने के बाद फरवरी माह तक यहां नदी के बीच में बने टापुओं और किनारों पर आकर मगरमच्छ और घड़ियाल धूप सेंककर अपने शरीर का तापमान संतुलित करते हैं। वर्तमान में यहां सैकड़ों की तादाद में मगरमच्छ और घड़ियाल दिखाई देते हैं।

ठंड के मौसम में धूप सेंकने चंबल से निकले मगरमच्छ और घड़ियाल, देखिए वीडियो

वन विभाग द्वारा इनके दीदार के लिए चंबल पर बकायदा स्टीमर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्टीमर के सहारे लोग लोग घड़ियालों और मगरमच्छों का दीदार करते हैं। प्रशासन इस दौरान पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखता है। बताते चले कि पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां जरार में बर्ड फेस्टिवल मनाया था और चंबल नदी की सैर की थी। हालांकि सरकार बदलने के बाद चंबल में पर्यटन बढ़ाने की कवायद खत्म सी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+