Taj Mahal: बिना कोविड टेस्टिंग के ताजमहल में नहीं मिलेगी एंट्री, पर्यटकों को करानी होगी स्क्रीनिंग
कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए आगरा स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल को अलर्ट पर रखा है। ताजमहल में आने वाले सभी पर्यटकों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी।

Taj Mahal: चीन और अन्य देशों में बढ़ रहे कोविड केसों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में आगरा में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय और आकर्षण का केंद्र ताजमहल को अलर्ट पर रखा गया है। बता दें, ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
आगरा में ताजमहल देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक प्रतिदिन बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इस खतरे से बचने और कोविड 19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगरा आने वाले सभी पर्यटकों को पहले एक कोविड परीक्षण से गुजना होगा। यही नहीं, शहर के होटलों में ठहरने वाले लोगों की भी कोविड जांच की जाएगी। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी गई हैं।
कोविड प्रभावित देशों से लौटने वालों लोगों पर आगरा स्वास्थ्य विभाग खासी निगरानी रख रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लोगों को आगाह कर दिया गया है कि खांसी, जुकाम, बुखार होने पर तत्काल जांच कराएं। जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कालेज में कोविड मरीजों की भर्ती के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। अलर्ट जारी होने के कारण अब सभी आने-जाने वालों के लिए जांच अनिवार्य कर दी गई है।
वहीं, होटल प्रबंधन को आगाह कर दिया है कि वे अपने होटलों में ठहराने से पहले उनकी कोविड जांच की रिपोर्ट अवश्य देख लें। इसके अलावा जिनके पास रिपोर्ट नहीं है, उनकी जांच कराएं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड प्रभावित देशों से लौटने वाले पर्यटकों पर निगरानी बढ़ा दी है। उन्हें 12 से 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। संक्रमित को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल आगरा में कोविड का कोई मरीज सक्रिय नहीं है।
सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मास्क पहनना फिर से शुरू कर दें। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करके कोरोना से बचा जा सकता है। हैंड सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications