आगरा: घर में लगी आग, जिंदा जलकर मर गये पति-पत्नी
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित जगदीशपुरा इलाके के एक घर में लगी आग में दंपती की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने बुधवार देर रात दंपती के कमरे से आग की लपटें उठती देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आग करीब आधी रात में लगी। मृतक दंपती की पहचान उमेश धाकड़ (35) व उसकी पत्नी शीला (30) के रूप में हुई। वे मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे और यहां वेल्डिंग का काम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications