आगरा: संजलि के परिजनों से मिले राजबब्बर, सीबीआई जांच की मांग

Agra News आगरा। 18 दिसंबर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई 10वीं की छात्रा संजलि के परिजनों को सात्वना देने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर उनके घर लालऊ पहुंचे। राजबब्बर ने यहा संजिल के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राजबब्बर ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया। साथ ही उन्होंने इस मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग उठाई।

क्या कहा राजबब्बर ने

क्या कहा राजबब्बर ने

राजबब्बर ने कहा कि आगरा के मलपुरा की ये घटना फिर साबित करती है कि यूपी में बेखौफ़ घूम रहे अपराधियों के सामने बीजेपी सरकार कितनी लाचार है। बहन-बेटियों की रक्षा तक नहीं कर पा रही। इस घटना के बाद पुलिस और सरकार अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुकी है। इस मामले में सीबीआई जांच हो और पीड़ित परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए।

पुलिस केस को घुमा रही: राजबब्बर

पुलिस केस को घुमा रही: राजबब्बर

राजबब्बर ने कहा​ कि एक होनहार बच्ची पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया, एक और बच्चे ने जहर खाकर जान दे दी। प्रदेश में खुलेआम सड़क पर हत्या हो जाती है और पुलिस सिर्फ कहानियां बता रही है। दोनों ही परिवार से उनकी बात हुई है। एक बड़े भाई का बेटा गया है, छोटे भाई की बेटी गई है। सबका मानना ये है कि पुलिस पूरे केस को घुमा रही है। एक अलग ही लाइन पर पुलिस काम कर रही है और परिवार के ही​ किसी सदस्य को फांसने की कोशिश में है।

क्या था मामला

क्या था मामला

मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव लालऊ में हरेंद्र सिंह जाटव की बेटी संजलि (15) गांव से डेढ़ किमी दूर नौमील गांव में स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। 18 दिसंबर को संजलि छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी गांव के पास आगरा जगनेर रोड पर हेलमेट पहने दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, जिसस उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर संजलि के भाई योगेश ने भी गुरुवार को जहर खा लिया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां योगेश की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+