आगरा: उत्तर विधानसभा सीट पर 19 मई को होगा उपचुनाव, कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार
Agra News, आगरा। आगरा के उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस ने उम्मीदवार की भी घोषणा कर दिया है। कांग्रेस (Congress) ने रणवीर शर्मा (Ranvir Sharma) को यहां से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पर लगातार पांच बार चुने गए बीजेपी विधायक जगन गर्ग के निधन के बाद इस विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था। अब यहां उपचुनाव के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर 4,09,346 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 2,23,135 पुरुष और 1,86,187 महिला मतदाता हैं। उपचुनाव की घोषणा होते ही अब विभिन्न दलों में टिकट के लिए फिर से भागदौड़ शुरू हो गई है। चुनाव तिथि की घोषणा होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं। सबसे अधिक दावेदारों की लाइन बीजेपी में है। बताया जाता है कि सुरेन्द्र गुप्ता, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता, सुनील विकल और जगन गर्ग के पुत्र वैभव गर्ग के नाम चर्चा में हैं।
वहीं, कांग्रेस ने उत्तर विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने रणवीर शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। रणवीर सिंह एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारी रहे है। आपको बता दें कि रणवीर शर्मा पहले बार चुनाव लड़ेंगे। वहीं, उपचुनाव की घोषणा होते ही अब विभिन्न दलों में टिकट के लिए फिर से भागदौड़ शुरू हो गई है। चुनाव तिथि की घोषणा होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- आगरा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications