गोकशी को लेकर आगरा में दो पक्ष भिड़े, दो घायल दर्जनों गिरफ्तार
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की देर रात गोकशी विवाद को लेकर दो गुटों में तनाव हो गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के उपर जमकर पथराव किया।

बिगड़ते माहौल को संभालने के लिए पुलिस को कई राउंड गोली भी चलानी पड़ी। इस विवाद में एक सब इंस्पेक्टर अजय सिंह सहित दो लोग घायल हो गये हैं।
पूरे इलाके में फैले तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दरअसल रिजवान और सलीन नाम के दो युवक गालिबपुरा से दो गाय लेकर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि ये गोकशी के लिए गायों को लेकर जा रहे हैं।
रिजवान और सलीम का लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। जिसके बाद रिजवान और सलीम के साथ के कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच तनातनी बढ़ गयी और लोग घर की छतों से पथराव करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी लेकिन पथराव के चलते काफी देर पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आपको बता दें कि यहा कुछ समय पहले लोगों ने गोकशी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते विवाद बढ़ गया। वहीं इलाके के एसपी सिटी आरके सिंह ने कहा कि इस मामले में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications