आगरा: दो भाईयों का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा की गोली मारकर हत्‍या, शहीद के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार शाम दो भाईयों का विवाद निपटाने गए दारोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सीएम ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने शहीद दारोगा प्रशांत यादव के आश्रित स्वजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी सेवा में लिया जाएगा। बता दें, शहीद उपनिरीक्षक प्रशांत यादव को गुरुवार को पुलिस लाइन आगरा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव रवाना किया गया।

cm yogi instructed strict action against accused of agra Sub inspector prashant yadav case

दो भाईयों के बीच व‍िवाद सुलझाने पहुंचे थे दरोगा प्रशांत यादव

जानकारी के मुताबिक, आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नहर्रा में रहने वाले दो भाईयों में आलू के बंटवारे को लेकर बुधवार शाम विवाद हो गया। सूचना म‍िलने पर दारोगा प्रशांत यादव, सिपाही चंद्रसेन व एक अन्य सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि घटनास्‍थल पर पहुंचते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल द‍िया। इसी बीच आरोपित ने दारोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। सिपाहियों ने भी भागकर जान बचाई। घटना के बाद आरोप‍ित मौके से फरार हो गए। आरोपित की गिरफ्तारी के ल‍िए दब‍िशें दी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही आरोपियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया जाएगा।

शहीद दरोगा के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शहीद दारोगा प्रशांत यादव के पर‍िजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान क‍िया है। साथ ही, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी सेवा में लिया जाएगा। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि मृतक दारोगा को शहीद का दर्जा देते हुए उसके पैतृक गांव की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+