आगरा: बिजनेसमैन ने अपने जन्मदिन पर जमानत राशि देकर 17 कैदियों को करवाया रिहा, लोग कर रहे तारीफ

आगरा। यूपी के आगरा में रहने वाले एक बिजनेसमैन ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 कैदियों को जेल से रिहा करवाया है। कैदियों की रिहाई के लिए उन्होंने जेल प्रशासन के पास 32,380 रुपए बतौर जमानत राशि जमा की है। जेल में बंद ये कैदी खुद से जमानत करवाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं थे।

businessman pays bail money of 17 inmates on his 73rd birthday

अखबार में खबर देखकर आया आइडिया

कैदियों को जेल से रिहा करवाने वाले बिजनेसमैन मोती लाल यादव ने बताया कि उन्हें यह आइडिया अखबार में उस व्यापारी के बारे में पढ़कर आया जिसने जिला जेल में कैदियों को स्टील के ग्लास बांटे थे। इसके बाद उन्होंने भी कैदियों के लिए कुछ करने का मन बना लिया था। मोतीलाल ने बताया कि मैं जेल में यह पता करने गया कि क्या कैदियों को लोगों की मदद से रिहा किया जा सकता है। इसके बाद मैंने उनकी मदद की है। वह अब अपनी गलतियां नहीं दोहराएंगे।

क्या कहते हैं जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि बीते दो सालों में ​परिजनों के द्वारा साढ़े आठ लाख रुपए जमानत राशि जमा करने के बाद 232 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। आज व्यवसायी मोतीलाल आाए और उन्होंने कहा कि वह अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर ऐसे कैदियों की जमानत राशि देना चाहते हैं जो पैसे न होने की वजह से जेल में रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त 2016 को गिरफ्तार हुआ एक अपराधी अभी तक जेल में कैद था, जबकि एक साल पहले ही उसकी सजा खत्म हो गई थी। वह सिर्फ 1,089 रुपए जुर्माना नहीं दे पा रहा था। मजबूरन उसे एक साल से ज्यादा जेल में कैद रहना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+