आगरा के होटल में ब्रितानी दंपती की मौत
आगरा। ताज नगरी आगरा में एक ब्रिटिश दंपत्ती की एक होटल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आगरा के होटल में दोनों पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनकी लाश होटल के कमरे में मिली। पुलिस के मुताबिक दोनों की मौत ड्रग्स के ओवरडोज के वजह से हुई है। आगरा पुलिस के मुताबिक उन्हें इसके पीछे किसी तरह के अपराध का कोई अंदेशा नहीं है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस अधीक्षक की माने तो दोनों की मौत सोमवार को ही हो गई थी। होटल कर्मचारियो से शुरुआती पूछताछ के दौरान पता चला कि उन लोगों ने सोमवार को जो खाना मंगाया था उसे खाया नहीं गया था। दोनों का कमरे में ही पड़ा रहा। दोनों की पहचान उनके पासपोर्टों के ज़रिए हुई।
ब्रिटिन ने दोनों 11 जुलाई को भारत आए थे और 18 अक्टूबर को आगरा घूमने गए थे। दोनों वहां के रेज़िडेंसी होटल में रुके थे। बाद में उन्होंने 20 अक्तूबर को अपने होटल बदल लिया और ताजमहल के पास के होटल में चली गई। दोनों की मौत के बाद आगरा पुलिस ने ब्रिटेन के उच्चायोग को सूचित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि वह मृतकों के रिश्तेदारों को सूचित कर देंगे और शवों को वापस ब्रिटेन ले जाने का इंतज़ाम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications