दूल्हे की इस हरकत से नाराज़ हुई दुल्हन, सात फेरे लेने से किया इनकार

Agra News, आगरा। ताजनगरी आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जयमाल के बाद दूल्हे को अपनी होने वाली दुल्हन को गोद में उठाना भारी पड़ गया। दूल्हे की यह हरकत दुल्हन को नागवार लगी। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बारात वापस बिना दुल्हन के लौट गई। बिना दुल्हन के लौटी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला आगरा जिले के एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार रात कमला नगर से बारात आई थी। बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद द्वारचार भी हो गया। दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला भी पहना दी। वरमाला डालने के बाद दुल्हन के अचानक बेसुध हो गई। उसी दौरान दुल्हन को गोदी में लेकर जाते समय दूल्हे ने कुछ हरकत कर दी। इससे नाराज दुल्हन ने लोक लाज की परवाह ना करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास किया गया, लेकिन बात ना बन सकी।

लौटा दी गई बारात

लौटा दी गई बारात

दूल्हे के भाई ने बताया कि वह दो वरमाला लेकर आए थे। एक माला दूल्हे को पंडित ने बारोटी के समय गले में पहना दी थी। जिसके चलते एक ही माला रह गई थी। एक ही वरमाला दोनों की गली में डालनी पड़ी। इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया। कर दिया। पंचों की बीच बैठकर बारात वापस ले जाने की बात कही गई और दिया गया सारा सामान वापस दुल्हन के पक्ष के लोगों ने ले लिया। समान लेने के बाद वापस बारात को लौटा दिया गया।

फर्रुखाबाद में दूल्हे ने शादी करने से किया इनकार

फर्रुखाबाद में दूल्हे ने शादी करने से किया इनकार

फर्रुखाबाद में एक दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। वहीं, लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से पहले की रस्मों में दिए गए दान दहेज हो वापस करने की मांग की। बता दें कि 15 मई को बरात राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुंची। दुल्हन पक्ष ने दूल्हों का स्वागत सत्कार किया और मण्डप तक ले गए। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची। उसे देखकर दूल्हा भड़क गया। उसने कहा जो लड़की शादी से पहले उसे दिखाई गई थी वह तो यह है ही नहीं। इसकी तो उम्र भी कम है। इससे मामला बिगड़ गया।

ये भी पढ़ें:- आगरा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+