Agra News: दुल्हन को कमरे में इस हाल में देख परिजनों के उड़े होश, ये वजहें हत्या की ओर कर रही इशारा
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नई नवेली दुल्हन का शव फंदे से लटकता मिला। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया के रहने वाले वाले आनंद कुमार की बेटी की शादी एक सप्ताह पूर्व हरीपर्वत के रतनपुरा के रहने वाले ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ ही थी।29 नवंबर को शादी हुई थी। तीन दिसंबर को बेटी विदा होकर घर आई तो उसने अपने पिता से ससुराल वालों के व्यवहार के बारे में बताया। उसने बताया कि ससुराल वाले दहेज को लेकर डेली ताना मारते हैं। कभी कार के लिए तो कभी पैसे के लिए। उसने बताया कि पति शराब पीते हैं और रोकने पर विवाद करते हैं।

लड़ाक पक्ष पांच दिसंबर को दुल्हन को विदा कराकर फिर घर लाए। छह दिसंबर की शाम दुल्हन का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। इसके बाद पिता आनंद कुमार के पास फोन आया कि संध्या कमरे में फंदे पर लटक रही है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंच गए। दरवाजा खुला तो बेटी को फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए।
पुलिस ने छानबीन शुरु की तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन कमरे की खिड़की खुली हुई थी। दुल्हन का शव जमीन से टच कर रहा था। लड़की के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications