बीच सड़क पर ही इंस्पेक्टर को धमकी देने लगे भाजपा सांसद, जानिए पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक का वीडियो सामने आया है। दोनों के बीच बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की सिकंदरा थाने पर तैनात इंस्पेक्टर से कार को लेकर बहस हो गई थी। दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बात दोनों के बीच काफी तीखी नोकझोंक होने लगती है।

आगरा के कागारौल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक कार्यक्रम था, जिसमे शामिल होने के लिए राजकुमार चाहर भी पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान इंस्पेक्टर की उनसे कार को लेकर बहस हो गई।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे देखा जा सकता है कि इंस्पेक्टर को सांसद हड़का रहे हैं और पुलिस इंस्पेक्टर हाथ जोड़कर खड़े हैं। लेकिन इस दौरान जब सांसद पुलिस अधिकारी पर ज्यादा गुस्सा निकालना शुरू करते हैं तो इस्पेक्टर कहते हैं कि आप मुझसे इस बात करेंगे, मैं पुलिस वाला हूं।
इस पूरे विवाद के दौरान सांसद के साथ मौजूद एक व्यक्ति इंस्पेक्टर को दूर ले जाता है और मामले को शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी पुलिस इंस्पेक्टर से सांसद पूछते हैं तू कौन सी पार्टी का कार्यकर्ता है।
इस बात से नाराज पुलिस अधिकारी कहता है कि मैं किसी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं हूं, पुलिसवाला हूं मैं। आप मुझसे बदतमीजी करने के लि आए हैं। इस दौरान सांसद के साथ मौजूद व्यक्ति कहता है कि चुप होकर बात करो।
जिस तरह से सांसद और पुलिस अधिकारी के बीच तीखी बहस होती है उसे देखकर लोग आस-पास इकट्ठा हो जाते हैं। वीडियो के आखिरी में देखा जा सकता है कि सांसद तमतमाते हुए पुलिस अधिकारी की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
जिस तरह से पुलिस अधिकारी और सांसद के बीच बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसपर पुलिस विभाग कुछ भी टिप्पणी करने से कतरा रहा है। अभी तक पुलिस विभाग की ओर से इस वीडियो पर कुछ नहीं कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications