बीजेपी सांसद की रेल में दबंगई, टीसी बोला- 'गाली-गलौज कर मुझे चलती ट्रेन से फेंकने लगे'

Agra news, आगरा। आगरा में बांदा के बीजेपी सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा पर टीटी से गाली-गलौज के साथ चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप लगाया है। टीटी संजय सिंह और डीके मिश्रा बांदा से आगरा कैंट स्टेशन तक महाकौशल ट्रेन में चेकिंग के लिए चढ़े थे। इसी ट्रेन में भैरव प्रसाद मिश्रा अपने गनर के साथ सफर कर रहे थे। जब टीटी डीके मिश्रा ने गनर से टिकिट मांगी तो उसने सांसद के साथ सफर करने की बात कहकर उनके साथ अभद्रता की।

BJP MP misbehaved with two TC in the train

ट्रेन के दूसरे कोच में बैठे सांसद ने फोन कर दोनों टीटी को अपने पास रूट चार्ज लेकर आने को कहा। जब टीटी सांसद के पास पहुंचे तो सांसद ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

BJP MP misbehaved with two TC in the train

टीसी संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि उनको चलती ट्रेन से सांसद के गनर ने फेंकने का प्रयास किया था लेकिन, वह बच गए। दोनों टीटी ने रेलवे के आला अधिकारियों से इस मामले में लिखित में शिकायत की है। इस मामले में पीआरओ उत्तर मध्य रेलवे एसके श्रीवास्तव का कहना है कि टीटी द्वारा शिकायत की गई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+