अजब यूपी का गजब खेल, परीक्षा दी 12800 छात्रों ने रिजल्ट 20097 को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का किस तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीएड की परीक्षा में 12800 अभ्यर्थी शामिल होते हैं जबकि 20097 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षाफल घोषित कर दिया जाता है।
पढ़ें- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

डॉ भीमराव अंबेडकर युनिवर्सिटी में बीएड परीक्षा में बड़ी धांधली सामने आयी है। सत्र 2014-15 में बीएड की परीक्षा में 12800 छात्र शामिल हुए थे जबकि युनिवर्सिटी ने 20097 छात्रों के रिजल्ट घोषित कर दिये।
दरअसल 2013-14 में युनिवर्सिटी की ओर से 2014-15 के लिए बीएड का कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम कराया था। जिसमें 191 कॉलेजों के 13449 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
मुख्य परीक्षा में कुल 12800 छात्रों ने हिस्सा लिया था लेकिन जब मार्कशीट दी गयी तो 20097 छात्रों का जारी किया गया है। जब परीक्षा एजेंसी को इसकी जानकारी मिली तो उसने युनिवर्सिटी के वीसी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद युनिवर्सिटी के वीसी ने मामले की जांच के आदेश दे दिये है।












Click it and Unblock the Notifications