बड़ा फैसला- अब एक आदमी एक से अधिक कार नहीं खरीद सकता है
आगरा। ताज नगरी को बेहतर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) प्राधिकरण ने कार के शौकीन लोगो को बड़ा झटका देते हुए नया फैसला लिया है। टीटीजेड ने अब एक से अधिक कार खरीदने पर रोक लगा दी है।
टीटीजेड ने अपने नये फैसले में अब एक व्यक्ति के नाम पर सिर्फ एक ही कार का रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति दी है। इस टीटीजेड ने अहम फैसला यह भी लिया है कि जो लोग कार खरीदने जा रहे हैं उन्हें शपथ पत्र देकर यह भी बताना होगा कि वह कार को कहां खड़ी करेंगे।
टीटीजेड के अध्यक्ष और आगरा मंडल के कमिश्नर प्रदीप भटनागर के विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार वायू प्रदूषण के मामले में आगरा 19वें पायदानन पर है। लिहाजा इसे ध्यान में रखते हुए हमने वाहनों की खरीद पर रोक लगाने का फैसला लिया है। आगरा में हर साल 78 हजार वाहनों की खरीद होती है।
ताज नगरी में लड़कियों को बहलाकर बनाया जाता है वीडियों, बाजार में बिकती है सीडी
वहीं पुरानी गाड़ी से होने वाले प्रदूषण पर काबू पाने के लिए 15 साल से पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन को फिर से कराना होगा। टीटीजेड का यह फैसला 31 दिसंबर से लागू होगा।













Click it and Unblock the Notifications