बड़ा हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी पुलिस की बोलेरो, अपहृत बेटी की 'माँ' की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमे एक पुलिस की बोलेरो गाड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे के दौरान गाड़ी में पुलिसकर्मियों सहित कुल 7 लोग घायल हो गए तो वहीं दिल्ली से बरामद कर लाइ जा रही अपहृत किशोरी की मां की मौत हो गई। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से अपहृत किशोरी को बरामद कर लौट रही थी पुलिस
जानकारी अनुसार बोलेरो गाड़ी दिल्ली से महोबा जा रही थी। पुलिसकर्मी लड़की को दिल्ली से बरामद कर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से होते हुए वापस महोबा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद अन्तर्गत नगला खंगर इलाके के पास माइलस्टोन 68 पर एक बोलेरो गाडी ट्रक में पीछे से जा टकरा गई। इस टक्कर में अपहृत लड़की की मां 'मीना' निवासी कवरई महोबा की मौत हो गई।

अपहृत बेटी की माँ की मौत, अन्य घायल
जहां एक तरफ अपहृत बेटी की माँ की मृत्यु हो गई, वहीं इस हादसे में उप निरीक्षक जयशंकर पांडे, कांस्टेबल सुरजीत, सुभम और महिला सिपाही मंजू लता के अलावा, अपहृत किशोरी, प्रेमी नरेंद्र और चालक संतराम घायल हो गए। ये सभी कबरई महोबा के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सैफई अस्पताल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications