यूपी के छोरे को पहली नजर में दिल दे बैठी यूरोप की छोरी, आगरा में रचाई शादी
आगरा। ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाले सचिन की मुलाकात बेलारूस की स्नेजाना से हुई। पहली नजर में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। बातें-मुलाकातें बढ़ी और प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए शादी का फैसला लिया। मामला मोहब्बत की नगरी आगरा का है, जहां लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रेमी युगल एक दूसरे के हो गए। अनलॉक-1 में दोनों ने कोर्ट में शादी की है। शादी के बाद दोनों युवक युवती काफी खुश नजर आए।
Recommended Video

भारत घूमने आई थीं बेलारूस की स्नेजाना
दरअसल, आगरा के रहने वाले सचिन एक ट्रैवल एजेंसी में काम किया करता थे। बेलारूस से स्नेजाना नाम की युवती भारत घूमने आई थी। इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई। प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों ने आगरा में कोर्ट में शादी के लिए अर्जी दी, लेकिन जैसे ही अर्जी दी उसके बाद लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी रुक गई, लेकिन अब अनलॉक-1 शुरू हुआ तो सरकारी कामकाज शुरू हुआ। अब दोनों आगरा के अपर जिला अधिकारी के कोर्ट में पेश हुए और दोनों ने कोर्ट मैरिज की।
हिमाचली छोरे से रशियन बाला ने रचाई शादी
इसी तरह कुल्लू के कसोल में कैफे चलाने वाले 24 साल के जितेंद्र की कहानी है। लॉकडाउन के बीच जितेंद्र ने 35 साल की रूसी बाला लीडिया से शादी की। करीब दो साल पहले लीडिया की मुलाकात जितेंद्र से उनके कैफे में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिर दोनों ने शादी का फैसला किया। लॉकडाउन उनकी राह में रोड़ा बन गया था, लेकिन आखिरकार प्यार को उसकी मंजिल मिल गई है। जितेंद्र और लीडिया सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए।












Click it and Unblock the Notifications