आगरा में बंटा पर्चा: हिन्दू लॉकेट पहनकर हिन्दू लड़कियों को प्यार में फंसाते हैं मुस्लिम

आगरा। मोहब्बत के शहर आगरा में एक बार फिर 'लव जेहाद' का मुद्दा उठा है। यहां लव जेहाद की मुहिम शुरु हो गई है। बजरंग दल के अज्जू चौहान ने 'बेटी बचाओ और बहू लाओ' अभियान की शुरूआत की है और इसके लिए पर्चे छपवाकर स्कूली छात्राओं को बांटे हैं। इन पर्चों में उन्हें मुस्लिम लड़कों के 'जाल' में न फंसने की सलाह दी गई है।

pamphlets against love jihad in Agra
पर्चे में लव जेहाद के बारे में विस्तार से समझाया गया है। पम्पप्लेट के माध्यम से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूली छत्राओं को बताया कि लव जेहाद क्या है, इसके क्या परिणाम होते हैं।

पर्चों में कहा गया कि हिंदू लड़कियों मुस्लिम लड़कों के रिलेशनशिप के चक्कर में फंस जाती हैं और बाद में उन्हें अरब के बाजार में बेच दिया जाता है। पम्पप्लेट में लिखा था कि किस तरह मुस्लिम लड़के हाथ में कलावा बांध कर, गले में हिन्दू लॉकेट और नाम बदलकर हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते हैं।

क्या है लव जेहाद

गलत नीयत से मुस्लिम लड़के का हिन्दू लड़की को मोहब्‍बत में फंसाकर निकाह करना। जी हां सीधे शब्‍दों में कहें तो अगर मुस्लिम लड़के गैर मुस्लिम लड़कियों से इश्‍क करते हैं, निकाह करते हैं और उसका धर्म बदलवाते हैं तो इसे लव जेहाद समझा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+