लांस नायक ने राइफल से खुद को मारी गोली, वॉच टावर पर था तैनात

Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना सदर क्षेत्र में केंद्रीय आयुध भंडार (सीओडी) के वॉच टावर पर तैनात लांस नायक ने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

armyman shot himself in agra

हरमिंदर सिंह पुत्र करनल सिंह निवासी बरनाला, पंजाब के रहने वाले थे। वह सेना से रिटायर्ड होने के बाद डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में लांस नायक के पद पर कार्यरत थे। एक साल पहले ही आगरा आए थे। पुलिस के मुताबिक, वह सोमवार तकरीबन पांच बजे ड्यूटी पर आए। छह बजे चेक पोस्ट के वॉच टावर पर चले गए। एक साथी नीचे खड़ा हुआ था। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। इस पर अन्य सुरक्षा कर्मी आ गए। उन्होंने टावर पर देखा तो हरमिंदर सिंह के गोली लगी थी। गोली उनकी ठोढ़ी में लगने के बाद सिर से पार निकल गई।

इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि हरमिंदर के पास इंसास राइफल थी। गोली उससे चली है। यह आत्महत्या है या फिर हादसा? इसकी जांच की जा रही है। बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, घटना की जानकारी पर लांस नायक के परिजन आगरा आ पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: फर्रुखाबाद: नाली विवाद में चले ईंट-पत्थर, किशोर की मौत

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+