Amazon के सीईओ जेफ बेजोस ने गर्लफ्रेंड के साथ किया ताजमहल का दीदार

आगरा। अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस भारत के दौरे पर आए हुए हैं। मंगलवार को अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आगरा के ताजमहल का दीदार किया। काफी देर तक वह न सिर्फ स्मारक को निहारते रहे बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए। इसस पहले जेफ बेजोस ने 20 जनवरी की शाम को काशी में गंगा आरती में भी हिस्सा लिया।

Amazon Founder Jeff Bezos Visits Taj Mahal With Girlfriend

ताजमहल दुनिया में प्रसिद्ध है और यहां हर कोई एक बार आने की ख्वाहिश रखता है। अपनी ख्वाहिश को पूरी करने के लिए अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस मंगलवार को 12 बजे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पर पहुंचे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज भी थीं। लगभग दो घंटे तक ताज के साये में दोनों ने वक्त गुजारा। मुख्य स्मारक की खूबसूरती देख वह मंत्रमुग्ध हो गए। साथ चल रहे गाइड से उन्होंने स्मारक की पच्चीकारी और इसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत के बारे में भी जाना। गाइड उनके साथ ही आया था। सेंट्रल टैंक और स्मारक के अन्य हिस्सों में उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।

जेफ बेजोस अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ बीते दिनों तीन दिवसीय भारत दौरे पर थे। बता दें कि जेफ बेजोस का वाराणसी दौरा बेहद गोपनीय रहा। वे कहां-कहां गए और किस-किस से मिले, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं हो पाई। उनके वाराणसी आने का पता तब चला, जब लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट के निदेशक आकाशदीप माथुर ने उनके साथ की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने देश के कई प्रमुख कारोबारियों और फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+